Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

पंचायत चुनाव 2021: सहारनपुर में सुबह 11 बजे तक 25.71 प्रतिशत मतदान

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: सहारनपुर में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। जिले में सुबह 11 बजे तक 25.71 प्रतिशत मतदान हो गया है। इससे पहले सुबह नौ बजे तक 11.87 फीसदी मतदान हुआ। वहीं कई केंद्रों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत

विकासखड——-  मतदान प्रतिशत

बलियाखेड़ी——–        23
पुवांरका———–        20
मुजफ्फराबाद—-        25.05
सढ़ौली कदीम——-    17
सरसावा————-     30
नकुड़—————     32
गंगोह—————-   19.04
नानौता————–   19
रामपुर मनिहारान—- 28
देवबंद—————  26
नागल—————  25.71

सुबह नौ बजे तक

विकासखड——- मतदान प्रतिशत

बलियाखेड़ी——–     14
पुवांरका———–      09
मुजफ्फराबाद—-      10
सढ़ौली कदीम——-  11
सरसावा————-  18
नकुड़—————   15
गंगोह—————-  9.05
नानौता————–  08
रामपुर मनिहारान—-12
देवबंद————— 12
नागल————— 12
योग——————11.87

बता दें कि जनपद में आज 884 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। कुल 13402 जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे, जबकि 22717 प्रत्याशी चुनावी जंग में उतरे हैं। लोकतंत्र के इस महोत्सव में 18,54,991 मतदाता हिस्सा लेंगे।

प्रशासन की तरफ से मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। उसी के तहत बुधवार को जिले के सभी 11 ब्लाक कार्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं और मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं थी। वहीं मतदान आज सुबह सात बजे से शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। इसके बाद मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया जाएगा।

दो मई को आएगा परिणाम

चुनावी अखाड़े में उतरे धुरंधरों ने खूब मेहनत की। चुनाव जीतने के लिए हर जतन किया, मतदाताओं को लुभाने में कसर नहीं छोड़ी। तमाम दावे-वादे किए गए। इनकी मेहनत का परिणाम दो मई को मतगणना होने पर सामने आएगा।

एक मतदाता को मिलेंगे चार मतपत्र

एक मतदाता को चार मतपत्र मिलेंगे। इनमें जिला पंचायत सदस्य पद का मतपत्र गुलाबी रंग का है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए हल्का बैंगनी, ग्राम प्रधान पद का हरा और ग्राम पंचायत सदस्य पद का मतपत्र सफेद रंग का होगा। प्रत्येक मतपत्र पर उससे संबंधित प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न अंकित होंगे। उनमें से किसी एक चुनाव चिह्न पर मतदाता को मुहर लगाकर अपना मत देना होगा। इस तरह से जिले में चारों प्रकार के कुल 74,19,964 मतपत्र मंगाए गए हैं।

इन पदों के लिए होगा मतदान

पदनाम ——                 पदों की संख्या —            कुल प्रत्याशी

ग्राम पंचायत प्रधान —            884 ———–             6329
ग्राम पंचायत सदस्य —            11,262 ——-             10965
क्षेत्र पंचायत सदस्य —-           1207 ———              4886
जिला पंचायत सदस्य —           49 ———                  537

मतदाता और मतदान केंद्र

ब्लाक ——–       मतदाता —     मतदान केंद्र —      मतदेय स्थल

बलियाखेड़ी —       168059 —– 115 ———-        302
पुंवारका ——-       187737 —– 117 ———-       323
मुजफ्फराबाद —       215906 —- 142 ———          401
साढ़ौली कदीम —     143336 —   105 ———          249
देवबंद ———-    164148 —- 106 ———           295
नागल ———-     170887 —- 116 ———-          307
रामपुर मनिहारान–    113820 —    77 ——–              197
नानौता ———-    131816 —- 79 ———              233
सरसावा ——–      189355 —- 137 ———            352
नकुड़ ———–     160825 —- 112 ———            287
गंगोह ———-       209102 —- 130 ———           337
योग ———–        18,54,991 — 1236 ——         3283

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img