Wednesday, June 10, 2026
- Advertisement -

पीड़ित ने परिजनों के साथ बैंक पर किया प्रदर्शन

  • खाते से 3 लाख 79 हजार रुपये निकालने का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

नगीना: स्टेट बैंक ग्राहक के खाते से धोखाधड़ी कर 3 लाख 79 हजार की रकम निकाल ली गई। खातेदार के परिजनों ने बैंक पहुंंचकर जमकर हंगामा किया। पीड़ित खातेदार ने पुलिस अधीक्षक व बैंक प्रबंधक को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराकर धोखाधड़ी कर खाते से निकाली गई रकम वापस दिलाये जाने की मांग की है।

मोहल्ला सेवा वाली गांवड़ीए नगीना निवासी धर्मपाल सिंह पुत्र किशन सिंह द्वारा भारतीय स्टेट बैंक की नगीना शाखा के प्रबंधक, पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह व सीओ नगीना सुमित शुक्ला को दिये गये शिकायती पत्र में कहा गया कि उसने अपनी जमीन बेचकर 3 लाख 80 हजार रुपये स्टेट बैंक के अपने खाते में जमा कर रखे थे।

12 अप्रैल 2021 को उसने अपने खाते में 2 लाख रुपये और जमा किये तथा एंट्री कराने पर पता लगा कि उसके खाते में कुल 2 लाख 1381 रुपये शेष हैं। वह खाते का बैलेंस चेक कर हैरान रह गया। जब इस मामले में बैंक प्रबंधक से मालूम किया गया कि उसकी बाकी रकम कहां गई तब बैंक प्रबंधक ने बताया कि एंट्री करने से ही पता लग सकता है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धोखाधड़ी करके फर्जी एटीएम द्वारा उसके खाते से 3 लाख 79 हजार की रकम निकाल ली गई है।

पीड़ित खातेदार के अनुसार उसके पास पैड वाला पुराना मोबाइल फोन है। जिस पर बैंक का मैसेज भी नहीं आता है न ही उसके पास कोई चैक बुक है और न ही उसके पास ए टी एम है। पीड़ित खातेदार के परिजनों ने मोहल्ले वासियों के साथ धोखाधड़ी से खाते से निकाली गई रकम को वापस दिलानें को लेकर गुरुवार की शाम को स्टेट बैंक की शाखा के अंदर व बाहर बैंक प्रबंधक के विरुद्ध नारेबाजी करते हुये जमकर हंगामा किया।

बैंक में हंगामा करने वालों मे पीड़ित व पीड़ित के परिजनों के साथ वार्ड सभासद पति सुशील सैनी के अतिरिक्त कमलेश देवी, बीना देवी, राजेश्वरी देवी, पूजा, आशा, लक्ष्मी देवी, चमनो, रामेश्वरी देवी, ज्योति आदि दर्जनों महिलाएं शामिल रहीं। सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हंगामा कर रहे लोगों को समझाया। बैंक प्रबंधक के बैंक में न होने पर इस मामले में उनका पक्ष ज्ञात नहीं हो सका।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Bihar News: राजद ने शिवचंद्र राम का इस्तीफा ठुकराया, पार्टी ने जताई प्रतिबद्धता

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विधान परिषद चुनाव में टिकट...

Weather Update: मानसून 16 राज्यों तक पहुंचा, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बरसेंगे बादल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम मानसून कुछ दिन रुकने...

Saharanpur News: आरक्षी भर्ती परीक्षा में प्रशासन की सख्ती, एसएसपी ने किया निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं...
spot_imgspot_img