Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

जयंत चौधरी का ऐलान मेरठ में बनेगा किसान बलिदान स्मारक

  • दिल्ली बॉर्डर पर 350 किसान हो चुके हैं शहीद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि मेरठ में किसान बलिदान स्मारक का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक किसान से सहयोग मांगा जाएगा।

मेरठ क्रांति की भूमि है, इसलिए ही किसान बलिदान स्मारक के लिए स्थान का चयन किया गया है। जयंत चौधरी ने कहा कि 141 दिन से दिल्ली में किसानों का आंदोलन चल रहा है, जिसमें 350 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं। आने वाली पीढ़ियां खेती किसानी बचाने के लिए किसानों के त्याग को याद करेगी।

उन्होंने कहा कि किसानों का दिल्ली में आंदोलन चल रहा है कृषि कानून के खिलाफ, मगर केन्द्र सरकार पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। अंबानी व अडाणी के टावर पर किसानों ने हरियाणा में हमला कर दिया था तो सरकार बिलख गई थी। क्योंकि केन्द्र सरकार अंबानी व अडाणी से दोस्ती निभा रही है। ट्रेन अडाणी के हवाले है।

बीएसएनएल बंदी के कगार पर है क्योंकि वह सरकारी संस्था है। जीओ प्राइवेट कंपनी है फिर अंबानी की हैं, तभी तो जीओ प्रगति कर रहा है, लेकिन यह भी आपको बता दू कि जीओ भी बीएसएनएल से लाइन लेकर चल रहा है। बड़े-बड़े मॉल शहर में खुल गए हैं, जिसके चलते छोटे व्यापारी भी खत्म हो गए।

अब किसानों को खत्म करने की तैयारी केन्द्र सरकार कर रही है। पीएम केयर फंड में 900 करोड़ से ज्यादा रुपये कोविड-19 के लिए आये थे, लेकिन क्या इंतजाम सरकार ने इस बीच किये? देश भर में कोविड के मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं।

वेंटिलेटर कितने खरीदे गए? आक्सीजन का स्टोर कहीं नहीं बना। सरकारी सिस्टम खुद बीमार है। 2020 में आये कोविड को देखने के बाद भी कोई तैयारी आगे निपटने की नहीं की गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

HPCL ने देश में ईंधन आपूर्ति को लेकर दिया बड़ा बयान, पेट्रोल-डीजल-एलपीजी की कोई कमी नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक...

IGI: दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की आपात लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Noida Airport: पीएम मोदी ने किया नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन, उड्डयन क्षेत्र में नया अध्याय शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज...
spot_imgspot_img