Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर प्रत्याशी सहित कई पर मुकदमा

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: क्षेत्र के गांव नगला हरेरू में नाइट कर्फ्यू के बावजूद प्रत्याशी के कार्यालय पर जमा भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस द्वारा छापा मारकर आधा दर्जन लोगों को दबोच लिया गया। इस संबंध में प्रत्याशी सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

जानकारी के मुताबिक गांव नगला हरेरू में चुनाव प्रचार अभियान जोर शोर से चल रहा है। चुनावी दावत उड़ाने के लिए नाइट कर्फ्यू के बावजूद प्रत्याशियों के ठिकानों पर भीड़ उमड़ रही है। गत रात्रि पुलिस द्वारा नगला हरेरू में एक प्रत्याशी के ठिकाने पर छापा मारा गया।

यहां मौजूद भीड़ में पुलिस को देखकर भगदड़ मच गई। पुलिस ने 5 लोगों को दबोच लिया तथा उन्हें थाने लाकर हवालात में डाल दिया। अगले दिन सभी आरोपियों को थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रत्याशी नसीम सहित सात लोगों के खिलाफ नाइट कर्फ्यू उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img