- नवरात्रि की नौवीं देवी सिद्धिदात्री का किया पूजन
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: नवरात्रि के नौ दिन महानवमी तिथि पर समाप्त हो जाते है। मां नवमी तिथि बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है, इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा करने का विधान है। जनपद में रामलीला समिति बिजनौर में कोरोना महामारी के चलते हर वर्ष की तहर राम नवमी के जुलूस में यमराज को भैंसा पर बैठाकर जनता को कोरोना महामारी का संदेश देते हुए जनता से अपने घरो सें बाहर ना निकलने की अपील की गई।
मां दुर्गा का अंतिम और नौवां स्वरूप सिद्धिदात्री है। महानवमी या दुर्गा नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। मान्यतओं के अनुसार मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से भक्तों की सभी तकलीफें दूर हो जाती है तथा वह रोग मुुक्त हो जाते है। रामलीला समिति बिजनौर की ओर से कोरोना महामारी के चलते हर वर्ष की तरह रामनवमी जुलूस रामलीला मैदान से निकाला जाता है।
इस बार कोरोना जैसी महामारी को देखते हुए रामलीला समिति ने रामनवमी के जुलूस में यमराज को भैंसा पर बैठाकर जनता को कोरोना महामारी का संदेश देते हुए जनता से अपील की है कि अपने घरों से नहीं निकलना और कोई जरूरी काम है तो वहां माक्स लगाकर अपने घर से निकले। वही पर प्रदीप कौशिक भवन मंत्री ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से जगा-जगा मौतें हो रही हैं इसलिए ही यमराज जी का कहना है दो गज की दूरी माक्स है जरूरी।

