Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

निष्पक्षता से कराएं पंचायत चुनाव

  • एसपी ने कलस्टर मोबाइल प्रभारियों की ब्रीफिंग की

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: पुलिस अधीक्षक ने कलस्टर मोबाइल प्रभारियों की ब्रीफिंग में कहा किसी भी प्रत्याशी का आथित्य स्वीकर नहीं करते हुए निष्पक्षता के साथ शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना है। गुरुवार को शामली शहर के झिंझाना रोड स्थित बैंकट हॉल में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने को लेकर क्लस्टर प्रभारियों की बैठक कर ब्रीफिंग की।

एसपी सुकीर्ति माधव ने सभी प्रभारियों को उनके मतदान वाले दिन कर्तव्यों के बारे में बताया। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न हो, इसके लिए जरूरी है कि पुलिस निष्पक्ष रुप से अपने कर्तव्यों को निर्वहन करें।

05 30

मतदान वाले दिन अथवा इससे पूर्व संध्या पर किसी भी व्यक्ति का आथित्य स्वीकार न करें। निरंतर भ्रमणशील रहे, शांति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे। कहीं पर भी किसी पोलिंग एजेंट अथवा प्रत्याशी से संपर्क नहीं होना है। साथ ही उन्हें ध्यान रखना है कि मतदान केंद्र के 100 मीटर की परिधि में कोई भी वाहन प्रवेश न कर सके। मतदान समाप्ति के बाद पोलिंग पार्टियों की स्ट्रांग रूम में सकुशल वापसी सुनिश्चित कराएंगे।

एसपी सुकीर्ति माधव ने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि क्लस्टर प्रभारियों को एक दिन पूर्व ही उनके क्लस्टर क्षेत्र के संबंध में कुछ वांछित सूचनाएं दिए जाने के लिए कहा गया था। अधिकांश प्रभारियों ने भ्रमण कर सूचनाएं संकलित की। उन्हें आशा है कि एकत्र सूचनाएं मतदान वाले दिन क्लस्टर प्रभारियों के लिए काफी महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। इस ब्रीफिंग में अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, सीओ सिटी प्रदीप सिंह।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img