- डीएम ने सीएमओ और संबंधित अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि कोरोना संक्रमित होम आईसोलेशन एवं कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती मरीजों पर निरन्तर निगरानी रखें। होम आईसोलेशन व्यक्तियों को स्वास्थ्य विभाग की टीमों के माध्यम से दवा उपलब्ध कराए और लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करें।
मुख्य चिकित्सा संजय अग्रवाल ने अवगत कराया कि 24 अप्रैल 2021 सायं 05 बजे तक जनपद में कुल पॉजिटिव 5685 पाए गए थे। जिसमें से वर्तमान में 1250 एक्टिव केस है, अब तक 4402 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। पॉजिटिविटी रेट 1.54 प्रतिशत व रिकवरी रेट 77.43 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि कोविड एल 2 हॉस्पिटल में मरीजों की देखरेख हेतु डॉक्टरों द्वारा नियमित निगरानी की जा रही है। उक्त मरीजों को उपचार दिया जा रहा है किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है।
उन्होंने बताया कि जनपद में दवाई की उपलब्धता आॅक्सीजन की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेट व्यक्तियों को स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा निरंतर दवाई व स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली जा रही है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने सीमएओ को होम आइसोलेनश किए गए तथा कोविड एल-2 में भर्ती मरीजों निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने होम आईसोलेशन व्यक्तियों को स्वास्थ्य विभाग की टीमों के माध्यम से दवा उपलब्ध कराने और लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए।
वीकेंड लॉकडाउन में शहर को किया सेनेटाइज
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के दृष्टिगत जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी को जनपद में सैनेटाइजेशन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। अग्निशमन विभाग ने नगर पालिका परिषद शामली से समन्वय कर पूरे शहर को वीकेंड लॉडाउन में सैनेटाइज करने का काम किया। अग्निशमन विभाग की गाडियों ने टैंकों में सैनेटाइजर भरकर बाजारों, मुख्य मार्गों पर छिड़काव किया।

