Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

मतदान: आज रविवार को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

  • ब्लॉकों पर पहुंची बसें, वितरित की जाएगी चुनाव सामग्री, कोविड नियमों का रखा जाएगा ध्यान, हेल्प डेस्क बनाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मतदान को अब एक दिन शेष है। कल मतदान होना है इसके लिये पोलिंग पार्टियां आज मतदान स्थलों के लिये रवाना हो जाएंगी। इसके लिये सभी ब्लॉकों में बने स्ट्रांग रूम पर इंतजाम कर दिये गये हैं। यही से पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री वितरित की जाएगी। इसके बाद बस द्वारा पोलिंग पार्टियों को मतदान स्थल के लिये रवाना किया जाएगा।

मतदान को लेकर जिला प्रशासन और निर्वाचन कार्यालय की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। यहां 479 ग्राम प्रधान पदों, 33 जिला पंचायत सदस्य समेत क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान सदस्य पद के लिये चुनाव होना है। 26 अप्रैल को मेरठ में मतदान होना है इसके लिये यहां 12 ब्लॉकों में 2351 मतदान बूथ बनाये गये हैं।

मतदान को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी 143 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 33 जोनल मजिस्ट्रेट के जिम्मे है। चुनाव ड्यूटी में करीब 12 हजार कर्मचारियों को लगाया गया है। आज शाम को सभी कर्मचारी मतदान केन्द्रों के लिये रवाना होंगे। इसके लिये सभी 12 ब्लॉकों में बनाये गये स्ट्रांग रूम में तैयारी की गई है।

बसें पहुंची स्ट्रांग रूम

12 ब्लॉकों में 12 स्ट्रांग रूम बनाये गये हैं। चुनाव ड्यूटी में जाने वाली पोलिंग पार्टियों को यहां आज रिपोर्ट देनी होगी। सभी ब्लॉकों में पोलिंग पार्टियां आज पहुंचेंगी और यहां से बस के द्वारा मतदान केन्द्र के लिये रवाना होंगी। इसके लिये सभी ब्लॉकों पर बसों की व्यवस्था की गई है।

यहां से कर्मचारी बसों में बैठकर मतदान केन्द्रों के लिये रवाना होंगे। इसके बाद मतदान समाप्त होने के बाद इन्हीं बसों से कर्मचारियों को उनके गणतव्य स्थल पर छोड़ना होगा। इसके लिये प्रशासन की ओर से पूरी व्यवस्था कर दी गई है। यहीं पर कर्मचारियों को चुनाव सामग्री वितरित की जाएगी और उन्हें कोविड नियमों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।

कलक्ट्रेट में बनाया गया कंट्रोल रूम

मतदान को सकुशल निपटाने के लिये कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से मतदान की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए यहां कर्मचारी की तैनाती की गई है। जो पल-पल की खबर से आलाधिकारियों को अवगत कराएंगे। यहां पर शिकायतों को सुनने की भी व्यवस्था की गई है। अगर किसी को चुनाव संबंधी कोई शिकायत करानी हो तो वह यहां कंट्रोल रूम में शिकायत कर सकता है।

सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने संभाली कमान

मतदान को को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। प्रत्येक बूथ पर मतदान से संबंधित सभी तैयारियां कर ली गई हैं। इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भी भेज दी गई है। जनपद में सभी 12 ब्लॉकों में बनाये गये 2351 बूथों पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

बिजली, पानी, लाइटिंग की व्यवस्था करी दी गई है। इस संबंध में सेक्टर मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने सभी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर कार्य का समाप्त कर दिया है। उनकी ओर से इसकी एक रिपोर्ट बनाकर जिला निर्वाचन कार्यालय को भेज दी गई है। अब बस मतदान के दिन का इंतजार है।

एक बूथ पर ड्यूटी करेंगे पांच कर्मचारी

यहां प्रत्येक बूथ पर पांच कर्मचारी तैनात होंगे। इनमें से दो कर्मचारी को मतदान पत्र बांटने पर लगाया जाएगा। जिसमें एक कर्मचारी ग्राम प्रधान व सदस्य का मतपत्र देगा व दूसरा कर्मचारी क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य का मतपत्र देगा। इसके अलाव अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी मतदाता सूची, मुहर लगवाने व फीडिंग की होगी। इसके लिये सभी कर्मचारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिये गये हैं। सभी को मतपेटी को किस प्रकार सील करना है इस संबंध में पहले ही जानकारी दे दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img