जनवाणी ब्यूरो |
मेरठ: सूरजकुंड श्मशान घाट पर आने वाले शवों का सिलसिला अभी जारी है। शनिवार को भाई आम दिनों के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा शवों का अंतिम संस्कार कराया गया।
वहीं, सुविधा की कमी के चलते नए प्लेटफार्म बनाने का कार्य भी नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सूरजकुंड श्मशान पर शनिवार को लॉकडाउन के दिन करीब 33 शवों का अंतिम संस्कार कराया गया।
शवों को लाने वाले परिजनों को वेटिंग में खड़ा होना पड़ा। सभी प्लेटफार्म पर सुबह से लेकर शाम तक चिताएं जलती रही। गंगा मोटर कमेटी के दिनेश जैन ने बताया कि यहां पर रोजाना आने वाले शवों की संख्या बढ़ रही है। जिस चलते शमशान पर छह नए प्लेटफार्म का निर्माण कराया जा रह है। नगर निगम के कर्मचारी इसको बनाने का कार्य कर रहे हैं।

