- सर्वोदय कोविड-19 अटैच्ड एल-2 केयर सेंटर में जिलाधिकारी ने की बैठक
जनवाणी ब्यूरो |
बागपत: कोविड-19 खेकड़ा एल-2 अस्पताल व सर्वोदय टटीरी कोविड-19 एल 1 अटैच अस्पताल में जिलाधिकारी शकुन्तला गौतम ने बैठक की और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
डीएम ने कोविड पेशेंट से दूरभाष पर खेकड़ा एल 2 में कौशल गोस्वामी, संजय से सर्वोदय में रमेश, मामचंद, महेंद्र राणा, महिपाल, रेखा, कोमल, राजा आदि से वीडियो काल कर वार्ता की ओर ट्रीटमेंट व साफ सफाई, भोजन के बारे में जानकारी ली जिसमे सभी ने संतोष जनक उत्तर दिया। कहा 9 बजे से पहले सभी पेशेंट को नाश्ता मिल जाना चाहिए।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को यह भी निर्देश दिए कि प्रतिदिन पेशेंट से वीडियो कॉल के माध्यम से वार्तालाप की जाए प्रतिदिन बेडशीट भी परिवर्तित हो जिस पेशेंट को खाने की जितनी आवश्यकता है उतना दे कोई भी भूखा नहीं रहना चाहिए।
जिलाधिकारी के अर्दली महेंद्र राणा, उनके सरकारी वाहन चालक रमेश, मामचंद द्वारा बताया गया कि सभी सुविधाएं डॉक्टरों द्वारा अच्छी उपलब्ध कराई जा रही हैं और डॉक्टर भी तीन से चार राउंड लेने आ रहे हैं।होम आइसोलेट कोरोना गाइडलाइंस के अनुपालन में हो ।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके टंडन, अपर मुख्य चिकित्सा, डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर, सीएचसी अधीक्षक बागपत डॉक्टर बिभाष राजपूत, खेकड़ा अधीक्षक डॉक्टर ताहिर उपस्थित रहे।

