जनवाणी ब्यूरो |
बिनौली: कोरोना संक्रमण से बच्चों के बचाव के लिये चल रही ऑनलाइन पढ़ाई के तहत प्राथमिक विद्यालय नम्बर एक के शिक्षक शिक्षकाओं ने बिनौली में घर घर जाकर बच्चों को वर्कशीट की फोटो कॉपी बांटी।
बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिये प्रधानाध्यापिका कविता सिंह, रेणु पंवार, विनय कुमार, मीनू ढाका, रचना, ममता सोमवार को बिनौली में बच्चों के घर पहुंची। इस दौरान उन्होंने जिन बच्चों के अभिवावकों के पास स्मार्ट फोन नही है उन बच्चों को घर में पढ़ाई करने के लिये वर्कशीट की फोटो कॉपी कराकर बांटी।

इस दौरान उन्होंने कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को करीब 60 वर्कशीट बांटी। जिन बच्चों के अभिवावकों के पास स्मार्ट फोन है उनकी ऑनलाइन पढ़ाई हेतु उन्हें दीक्षा ऐप व रीड एलांग ऐप डाउनलोड कराकर फोन चलाना सिखाया। प्रधानाध्यापिका कविता सिंह ने बताया कि एक सफ्ताह बाद वर्कशीट को एकत्र कर चेक किया जायेगा। इसके बाद फिर से बच्चों को वर्कशीट बांटी जायेगी।

