- चुनाव प्रेक्षक एके मिश्र ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण, देखी व्यवस्था
जनवाणी संवाददाता |
मवाना: कृषक इंटर कालेज में बनाए गए मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों के साथ एजेंट समय से पहले सुबह से ही मतगणना स्थल पर पहुंचने शुरू हो गये। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जारी पास के अनुसार मतगणना स्थल पर एंट्री कराई। सोमवार सुबह समय से अधिक मतगणना का कार्य शुरू किया गया।
एकाएक मतपेटियों को एजेंट एवं प्रत्याशियों के सामने खोलकर मतगणना कक्ष में बारीकी से जांच कर परिणामों को अंकित किया गया। मतगणना की धीमी रफ्तार से होने पर प्रथम राउंड का परिणाम करीब एक बजे मिला। परिणाम की प्रक्रिया जारी होने के बाद एकाएक प्रधान पद के परिणाम आने शुरू हो गया।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सर्वाधिक महिला शक्ति के सिर पर जीत का ताज पहनने को मिला। विजय महिला प्रधानों ने गांव में मिला जनता का प्यार और विश्वास पर खरा उतरकर गांव को चमन बनाने का दावा किया।

इस दौरान चुनाव प्रेक्षक अधर कुमार मिश्र ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कृषक इंटर कालेज में मतगणना स्थल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था का जायजा लिया और कोरोना वैश्विक महामारी की सुरक्षा दृष्टि से मास्क एवं सैनिटाइजर आदि का लगातार प्रयोग करने की अपील की।
इसके अलावा मतगणना स्थल की कमान संभाल रहे एडिशनल एसपी राम अर्ज ने कोविड की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश देते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए प्रेरित किया। हालांकि इस दौरान मतगणना कक्ष में खूब सोशल डिस्टेंस की धज्जियां खूब उड़ती नजर आई।
दोपहर से लेकर शाम सात बजे तक 47 ग्राम पंचायत मे से 12 ग्राम प्रधान का परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान चुनाव अधिकारी द्रूर्ण कुमार एवं एडीओ प्रदीप शर्मा ने विजेता प्रत्याशियों को जीतने के बाद प्रमाण पत्र सौंपे।

