Sunday, June 28, 2026
- Advertisement -

189 ग्राम प्रधान, 245 बीडीसी के सदस्यों के जीत की घोषणा

  • मतगणना का काम काफी धीरे, अभी आधा चुनाव परिणाम भी नहीं आया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में मतगणना का काम तेजी से चल रहा है। रात एक बजे तक 189 ग्राम प्रधानों और 245 क्षेत्र पंचायत सदस्यों और 237 ग्राम पंचायत सदस्यों के परिणाम घोषित कर दिये गए। समाचार लिखे जाने तक जिला पंचायत सदस्यों के जीत हार की घोषणा नहीं हुई थी।

जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक सिन्हा ने बताया कि रात दो तक मेरठ में 12 प्रधान, 15 बीडीसी, 35 ग्राम पंचायत सदस्य, दो बजे तक रजपुरा में ग्राम प्रधान के 12, बीडीसी के 08, ग्राम पचांयत सदस्य के 12 विजेताओं के नाम घोषित हो चुके हैं। खरखौदा में 15 ग्राम प्रधान, 20 बीडीसी,45 सदस्य, रोहटा में 14 ग्राम प्रधान, 19 बीडीसी और 31 ग्राम पंचायत सदस्य विजयी घोषित हुए।

03 1

सरधना में 10 प्रधान, 13 बीडीसी और 08 ग्राम पंचायत सदस्य, दौराला में 17 ग्राम प्रधान, 64 बीडीसी, 20 सदस्य, सरुरपुर में 10 प्रधान और 14 बीडीसी, मवाना में 19 प्रधान, 12 बीडीसी,28 सदस्य, माछरा में 13 प्रधान, 13 बीडीसी, परीक्षितगढ़ में 16 ग्राम प्रधान, 24 बीडीसी, 18 सदस्य हस्तिनापुर में 31 प्रधान, 16 बीडीसी सदस्यों के जीत की घोषणा हो चुकी है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला परिणाम सरूरपुर ब्लॉक में रतौली से अर्चना ने 109 मतों से जीत के रूप में घोषित हुआ।

04 2

मेरठ ब्लॉक के ततीना सानी ग्राम पंचायत से अफसाना जीती हैं। सरधना ब्लॉक के 39 गांवों में रात 10 बजे तक सिर्फ छह गांवों के प्रधानों के जीतने की घोषणा हो पाई है। इनमें टांडा से राजेश कुमार, शाहपुर पीरपुर से ब्रजकिशोर, मंढियाई से सुलेमानी बेगम, नाहली से नीरज, जुल्हैड़ा से बुद्धप्रकाश और बेगमाबाद से सुरेशचन्द विजयी घोषित हुए हैं। माछरा ब्लॉक के सिंहपुर गाव से मनोज त्यागी ने जीत दर्ज की।

सरूरपुर खुर्द में रतौली से अर्चना प्रधान निर्वाचित हुई। गोविंदपुर गांव में प्रधान समीना बनीं, गांव रजपुरा से सोनू कुमार 395 मतो से जीते, चौबला गांव में प्रधान प्रत्याशी सीमा निर्वाचित, हस्तिनापुर विकासखंड के गांव रठौड़ा कलां से जसवंत कौर व गजरौला से नरेंद्र विजय, लालसाना के प्रधान पद के प्रत्याशी ब्रजवीर व स्यामवीर दोनों के 602/602 मत मिले है।

भूड़पुर से प्रधान पद के प्रत्याशी हरेंद्र कुमार प्रधान निर्वाचित, गांव पचगांव पट्टी सांवल से कमलेश ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए। नंगली अब्दुल्ला में मोहिनी प्रतिभा, सिंहपुर में नीलम शर्मा, भगवानपुर बांगर में रीना, सदुल्लापुर बांगर में कमलेश, बीपुर में अरविंद विजयी घोषित हुए।

05 2

खड़खड़ी बृजपाल, बहरानपुर योगेंद्र, सेतकुआ कृष्णा देवी, धीरखेड़ा वीरेंद्र, रजपुरा सोनू, खासपुर संजय और अटोला जयकरण ने प्रधान पद के लिए जीत हासिल की। विकास खंड हस्तिनापुर (ब्लॉक में कुल गांवों की संख्या-46) तजपुरा रति देवी, दरियापुर धर्म सिंह, रठौरा कलां जसवंत कौर, गुढा महकार, गजरौला नरेंद्र, पाली सरिता, कुन्हैडा बानो, महमूदपुर सिखेडा दीपक वाल्मीकि, निड़ावली भवंर सिंह, बस्तौरा नांरग मनोज, लतीफपुर दिलदार सिंह और दूधली खादर से बालेश्वर प्रसाद को विजयी घोषित किया गया है।

सरूरपुर खुर्द ब्लॉक के 27 गांवों में अब तक के विजेता रतौली से अर्चना देवी 306, पाली जयकुमार 521, बुबुकपुर आदेश कुमार 586, जाफराबाद दुर्वेशपुर आसमां 658, मैनापूठी फूलवती 657, मेहरमती गणेशपुर शहीद 486 विजयी घोषित हुए है। दौराला ब्लॉक के 45 गांवों में से आठ गांवों में नंगली आजड़ से चंद्रावती चिरौड़ी से नरेश पाल, पनवाड़ी से रीता, सरसवा से बी रिजवी, मटौर से शिव कुमार चौहान, टांडी से मिंटू, महल से प्रियंका, दुल्हेड़ा चौहान से बाल किशोर निर्वाचित हुए हैं। ब्लॉक रोहटा के 39 गांवों में सिर्फ 15 ग्राम प्रधानों की घोषणा हुई है।

02 2

इनमें-मिर्जापुर से विरेन्द्र कुमार-378, रासना अमरीश त्यागी 1261, डूंगर से आशा-690, हसनपुर रजापुर मीनू-598, सलाहपुर से नजाकत अली-1212, नारंगपुर दमगढ़ी से सलीम मलिक ख्वाजमपुर माजरा से राजेन्द्र 493, इदरीशपुर से मुस्कीना, जिंजोखर से मुनेश-जटपुरा से सुधीर, उकसिया से लीलावती, आलमगिरपुर से मनोज मात्र दो वोट से जीते। जबकि थिरोट से सुमन देवी ग्राम प्रधान बनी है।

उधर, खरखौदा ब्लॉक के गांव लालपुर निवासी कांता 1036 मत लेकर विजय सुमन 747 मध्य लेकर उप विजेता बनी वही कॉल निवासी सीमा 446 मत लेकर विजय हुई। जसौली निवासी नन्ही बेगम 681 मत लेकर विजेता बनी वही रहनुमा 620 मत लेकर दूसरे नंबर पर आई। वार्ड 13 प्रत्याशी अनिकेत भारद्वाज व सपना हुड्डा समर्थकों में वोट गिनती को लेकर विवाद हो गया। बाद में चुनाव अधिकारियों ने मामला शांत कराया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: हाथरस रैली में सीएम योगी का सपा पर निशाना, अखिलेश को दी रामलला दर्शन की सलाह

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Rohit Shetty: रोहित शेट्टी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, 20 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img