Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

पहल: शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मियों को दिए योग टिप्स

  • बेसिक शिक्षा कार्यालय में लगाया गया एक दिवसीय योग शिविर

मुख्य संवाददाता |

बागपत: कोरोना महामारी के बीच योग को अत्यधिक महत्व दिया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र ने अपने कार्यालय के कर्मियों को बीमारी से बचाने के लिए योग शिविर लगवाया और प्रशिक्षकों के माध्यम से योग के टिप्स दिलाए।

बीएसए कार्यालय में सोमवार को एक दिवसीय योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्रशिक्षक सहायक अध्यापिका मंजू भारती व सहायक अध्यापक कुलदीप ने योग के टिप्स दिए और योगाभ्यास कराया।

प्रशिक्षकों ने बताया कि योग से शरीर स्वस्थ्य रहता है और मन भी स्वस्थ्य रहता है। शरीर का सर्वांगीण विकास होता है। योग से बीमारियों से निजात दिलाया जा सकता है।

कोरोना के समय में योग शरीर की क्षमता बढ़ाने में कारगर भी है। बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने सभी कर्मियों से आह्वान किया कि वह प्रतिदिन योगाभ्यास करें और इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

उन्होंने कहा कि कार्यालय में योग शिविर की पहल की गई है। इससे कर्मियों को काफी लाभ भी हुआ है। योग शिविर में जिला समन्वयक एमडीएम फरजान, देवेश कुमार, सतीश कुमार, धमेंद्र यादव, सुनील वशिष्ठ, आशीष, कृष्णपाल, देवेंद्र कुमार, अनिल कुमार, दीपचंद आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img