Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

कोरोना संक्रमण से बचाव को कोतवाली में हवन-यज्ञ

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोतवाली परिसर में पुलिस एवं नगर के व्यापारियों ने हवन यज्ञ का आयोजन किया।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने देश में तबाही मचा रखी हैं। जिस कारण सरकार ने लॉकडाउन भी लगा रखा है। वहीं कोरोना संक्रमण के कारण लोग मौत का शिकार हो रहें है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए रविवार को कैराना कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर राणा द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन कराया गया।

हवन यज्ञ में तीन पंडितों द्वारा श्लोक एवं मंत्रों का उच्चारण किया। पुलिसकर्मी व व्यापारियों ने हवन-यज्ञ में आहुति दी। इस अवसर कैराना व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि इस तरह के यज्ञ करने से वातावरण शुद्ध होता हैं। उन्होंने लोगों से हवन यज्ञ कराकर वातावरण को शुद्ध बनाने में सहयोग की अपील की है।

इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर सिंह राणा, एसएसआई आरके शर्मा, उप निरीक्षक जय सिंह नागर, नरेश कुमार, अखिलेश सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, सभासद शगुन मित्तल एडवोकेट, रोशन लाल, अभिषेक जैन, राकेश सिंघल आदि ने आहुति दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img