Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

निगरानी समितियां बेखबर: बैरिकेडिंग तोड़ हॉटस्पॉट से बाहर निकल रहे लोग

  • लापरवाही से कोरोना संक्रमण के प्रसार का बढ़ा खतरा

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: शहर में कई मोहल्लों में कोरोना संक्रमित मिलने पर जिलाधिकारी के आदेश पर नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने संक्रमितों के हॉटस्पॉट क्षेत्र में बैरिकेडिंग लगाकर सील किया था, लेकिन किसी भी हॉटस्पॉट पर सुरक्षाकर्मी तैनात न होने के कारण हॉटस्पॉट की बैरिकेडिंग तोड़कर लोग बेखौफ बाहर निकल रहे हैं। हॉटस्पॉट क्षेत्रों अंदर से व्यापार हो रहा है, लेकिन निगरानी समितियां बेखबर है। जिससे संक्रमण के प्रसार का खतरा बना हुआ है।

गत 09 मई को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जनपद की सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों को कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार हॉट स्पॉट क्षेत्र में बैरीकैडिंग व सैनिटाइजर ना कराएं जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए नाराजगी प्रकट की थी। जिसके बाद से शामली नगर पालिका समेत अन्य नगर निकायों में भी जिन मोहल्लों में संक्रमित मिल रहे हैं उस हॉटस्पॉट में बैरिकेडिंग कर सफाई एवं सैनेटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। लेकिन किसी भी हॉटस्पॉट के बाहर पुलिसकर्मी की तैनाती नहीं है।

जिसका फायदा उठाकर निगरानी समितियों एवं कर्मचारियों की आंखों में धूल झोंक कर हाटस्पॉट क्षेत्रों की बैरिकेडिंग तोड़कर लोग बाहर निकल रहे हैं। शहर की ज्वाला गंज मंडी भी हॉटस्पॉट में शामिल है लेकिन मंडी में कुछ व्यापारी व्यापार करने से नहीं मान रहे हैं, बैरिकेडिंग हटाकर धड़ल्ले माल बाहर भेजा जा रहा है। इसके अलावा दूसरे शहर के गुजरातियान, नंदू प्रसाद समेत सभी हॉटस्पॉट क्षेत्रों का भी यही हाल है। जिसके कारण कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने का खतरा बना हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img