- आशाओं को दी गई किट और सैनिटाइजर
- घर घर पहुंचकर बीमार लोगों की रिपोर्ट सौंपने का दायित्व दिया
जनवाणी संवाददाता |
नांगल सोती: एडीओ ने निगरानी समिति के साथ बैठक कर समिति सदस्यों और पदाधिकारियों को कोरोना तथा बुखार बीमारी से पीड़ित लोगों की घर-घर पहुंचकर रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी दी है।
एडीओ ऋषि कुमार ने शहजादपुर प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में बैठक का आयोजन किया। जिसमें शहजादपुर महिला ग्राम प्रधान कविता, उनके पति अर्पण चौधरी, नांगल ग्राम प्रधान मोहम्मद फरमान तथा निगरानी समिति सदस्य राशन डीलर अलका देवी, स्कूल अध्यापक, क्षेत्र की आशाएं अर्चना देवी, रीता सहित निगरानी समिति अध्यक्ष सेक्रेटरी जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
एडीओ ने उपरोक्त सभी से नांगल, जीतपुर और शहजादपुर तीनों ग्राम पंचायतों में घर-घर जाकर बुखार तथा कोरोना महामारी से पीड़ित लोगों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। इस मौके पर तीनों ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को गांव की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए कार्य कराए जाने के लिए कहा।
एडीओ ऋषि कुमार ने सभी गांव में बीमारियों के आकलन हेतु पूरी तरह पारदर्शिता रखने के लिए कहा तथा निगरानी समिति सदस्यों को सैनिटाइजर तथा किट सौंपते हुए जल्द से जल्द बीमारी से पीड़ित लोगों की जानकारी जुटाने के साथ ही रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी निगरानी समिति को दी।

