Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

नवचेतना संस्थान और वर्धमान कालेज ने किए मास्क वितरित

  • बिना मास्क घूम रहे व्यक्तियों को मास्क किया वितरित, उपयोगिता के बारे में दी जानकारी

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: नव चेतना सेवा संस्थान एव एनएसएस वर्धमान कॉलेज के माध्यम से वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक करने एवं बिना मास्क घूम रहे व्यक्तियों का मास्क वितरित करते हुए उनकी उपयोगिता के बारे में जागरूक किया।

बिजनौर में कोरोना महामारी के चलते उत्पन्न हुई विषम परिस्थितियों में व्यक्तियों को इस बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए जागरूकता उत्पन्न करने के लिए नव चेतना सेवा संस्थान एवं एनएसएस इकाई वर्धमान कॉलेज के माध्यम से सर्व प्रथम महाविद्यालय के मुख्य द्वार रेलवे स्टेशन चौराहा एवं एसबीआई बैंक के सामने शहर में बिना मास्क आवगमन करने वाले व्यक्तियों को नवचेतना सेवा संस्थान की ओर से डा. राजीव कुमार विश्नोई एवं वर्धमान कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. विशाल शर्मा तथा डा. अजय कुमार राणा जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ एवं विभाग अध्यक्ष वर्धमान कॉलेज द्वारा मास्क एवं सेनेटाइजर प्रदान करते हुए उनको इसकी उपयोगिता के बारे में जागरूक किया।

साथ ही कोविशील्ड एवं कोवेक्शीन टीके के किसी गलत वहकावे में न आकर समय से वैक्सीन लगवाने का आहवान किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस के स्वयं सेवकों एवं नव चेतना सेवा संस्थान के मैनेजर गौरव कुमार, मुकुल कुमार, भुपेंद्र सिंह, भैया लाल, मुनेश कुमार, रजत कुमार आदि लोगों का सहयोग रहा।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img