जनवाणी ब्यूरो |
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को एनएसयूआई राष्ट्रीय रोजगार दिवस के रूप में मनाएगी। रोजगार की मांग को लेकर कांग्रेस भवन से डीएम कार्यालय तक मार्च निकाला जाएगा। उसका निर्णय मंगलवार को हुई एनएसयूआई की जिला कार्यकारिणी देहरादून की बैठक में लिया गया।
कांग्रेस भवन देहरादून में आयोजित बैठक में कार्यकारणी का विस्तार व पुनर्गठन, छात्रसंघ चुनाव, 2022 विधानसभा चुनाव आदि बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस अवसर पर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सभी विश्वविद्यालय बंद हैं।
ऐसी स्थिति में एनएसयूआई छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए छात्रसंघ चुनाव करवाने के विरोध करती है। साथ सरकार से मांग करती है कि छात्रसंघ चुनाव न कराए जाएं। उन्होंने बताया कि 22 सितम्बर को एनएसयूआई प्रदेश प्रभारी सतवीर चैधरी जी प्रदेश व जिला कार्यकारिणी की बैठक लेंगे।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ ममगाईं ने कहा कि एनएसयूआई आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की नाकामी को घर-घर तक पहुंचाएगी। इसके लिए जमीनी स्तर पर कार्यकारणी का गठन किया का रहा है।
बैठक में प्रदेश महासचिव आयुष गुप्ता, जिला महासचिव, अभिषेक डोबरियाल, समीर अंसारी, सावन राठौर, हिमांशु रावत, उदित थपलियाल, अंकित बिष्ट, वाशु शर्मा, वंश माहेश्वरी, सागर मनियारी, उत्कर्ष जैन, साशंक जोशी, सागर आदि मौजूद रहे।

