Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

शादी से दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में दूल्हा गायब

जनवाणी संवाददाता |

स्योहारा: शादी से दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में दूल्हा घर से गायब हो गया। दूल्हे के गायब होने से दुल्हन पक्ष के लोगों में कोहराम मच गया। दूल्हे के भाई ने पुलिस को तहरीर सौंपकर अपने भाई की सकुशल बरामदगी की मांग की। दूल्हा घर से शादी के कपड़े लेने के लिए गया था।

थाना क्षेत्र एक सदाफल में निवासी बब्बू प्रजापति पुत्र भगवाना सिंह की सोमवार स्योहारा थाना क्षेत्र के एक ग्राम में बारात जानी थी परंतु बब्लू शनिवार की सुबह दस बजे अपने परिजनों के साथ बारात में पहनने के लिए कपड़े शेरवानी लेने स्योहारा आया था और कपड़े खरीदने के बाद अपने परिजनों को यह कहते हुए घर ग्राम सदाफ़ल भेज दिया कि वोह अभी आ रहा है।

बब्लू के शाम तक घर ने पहुचने पर परिजनों ने उसको काफ़ी जगह तलाश किया परंतु उसका कोई पता नही लग सका। रविवार को बब्लू के रिश्ता जाने पर लड़की पक्ष को बब्लू के गायब होने की जानकारी हुई। जब इस बात की जानकारी दुल्हन पक्ष के लोगों को हुई तो वह दूल्हा पक्ष के ग्राम पहुंचे और बब्लू के बारे में जानकारी की युवक के गायब हो जाने पर लड़की पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया।

उन्होंने रिश्ते में दिए समान को लेकर वापसी की मांग की। जिस बात को लेकर दोनों पक्षों में काफी कहासुनी हुई बाद में दोनों पक्षों के सम्मानित व्यक्तियों द्वारा एक दूसरे का सामान वापस कर मामला पटाक्षेप करा दिया है।

दोनों परिवार की खुशियां दूल्हे के गयाब हो जाने से मातम में बदल गयी है। दूल्हा के भाई ने थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर सौंपते हुए अपने भाई की सकुशल बरामदगी मांग की। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img