Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

मंदिर के पुजारी को दबंगों ने पीटपीट कर अधमरा किया

  • यमुना ने नहाने गया था पुजारी, वही पर दबंगों ने घेर लिया

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: छपरौली थाना क्षेत्र के गांव जगोस में एक पुजारी को यमुना नहाने का परिणाम भुगतना पड़ा। दबंगों ने मंदिर के पुजारी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने गंभीर हालत में पुजारी को अस्पताल में भर्ती कराया है।घायल पुजारी के पिता ने दो नामजद करते हुए तीन के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।

छपरौली थाना क्षेत्र के जागोस गांव में राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी शिवम पर दबंगों ने हमला बोल दिया। पंडित शिवम यमुना में नहाने के लिए गया था, इसी दौरान गांव के ही तीन युवकों ने पंडित को घेर लिया। यमुना में नहाने का विरोध करते हुए दबंगों ने धारदार हथियारों, लाठी-डंडों से पीटकर पंडित को अधमरा कर दिया।

मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं ने किसी तरह युवकों के चंगुल से पंडित को बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पंडित शिवम को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दबंगों की पिटाई से शिवम के पैर की हड्डी तक टूट गई है। इस संबंध में घायल शिवम के पिता पंडित राजाराम ने दो युवकों को नामजद समेत तीन के खिलाफ थाना छपरौली पर तहरीर दी है। पुलिस फरार हमलावरों की तलाश में जुटी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img