Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

लाठी डंडों से पीटकर हत्या में नामजद दो अभियुक्त गिरफ्तार

  • सीओ ने भी थाना मंडावली पहुंच कर कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया

जनवाणी संवाददाता |

मंडावली: विकास खंड के मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर चाठा में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर ग्रामीण की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जबकि गिरफ्तार युवको के हत्यारोपी पिता को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है।

गुरुवार को मंडावली थाना पुलिस ने 23 मई को क्षेत्र के ग्राम रामपुर चाठा में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर ग्रामीण मदन की हत्या के मामले में दो सगे भाईयों रवि व नितेश पुत्रगण मुकेश को कोटावाली नदी से गिरफ्तार करर लिया। पुलिस ने मदन की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए युवकों के हत्यारोपी पिता मुकेश को पहले ही गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।

उक्त दोनों भाई हत्या करने के बाद से फरार बताए जा रहे थे। ग्राम रामपुर चाठा निवासी मदन और मुकेश में गाली गलौज करने को लेकर कहासुनी हो गयी थी। जिसके चलते मुकेश और उसके दोनों पुत्रों रवि और नितेश ने मिलकर लाठी डंडों से बुरी तरह मदन की पिटाई कर दी थी। सिर किए गए वार से मदन की मौत होने की बात कही गयी। गांव में हत्या हो जाने की सूचना पर पुलिस के आला अफसर भी घटना स्थल पर पहुंचे थे।

मंडावली पुलिस तभी से फरार हत्यारोपियों रवि व नितेश की तलाश कर रही थी। दोनों को गिरफ्तार किए जाने पर क्षेत्राधिकारी पुलिस नजीबाबाद गजेन्द्र पाल सिंह भी थाने पहुंचे। उन्होंने ग्रामीण की हत्या के फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए जाने पर थाना मंडावली प्रभारी तथा उनकी टीम के कार्य की सराहना की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img