Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

अबकी बार भी डिजी लॉकर से जारी होंगे अंकपत्र

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई इस बार भी दसवीं एवं बारहवीं के छात्र छात्राओं के अंकपत्र सह प्रमाण पत्र,माइग्रेशन प्रमाण पत्र डिजिटल लॉकर के जरिए उपलब्ध कराएगा। कोरोना संक्रमण के चलते परेशान छात्रों एवं अभिभावकों को अंकपत्र प्रमाण पत्र के लिए स्कूल नहीं जाना पड़ेगा।

छात्र-छात्राएं आधार, बोर्ड में पंजीकृत मोबाइल नंबर अथवा फेस मैचिंग तकनीक के जरिए डिजिटल लॉकर का प्रयोग कर सकेंगे।

बात दे की 2004 से अब तक के प्रमाण पत्र डिजिटल लॉकर में सुरक्षित है। सीबीएसई की ओर से दसवीं के परीक्षार्थियों का रिजल्ट इंटरनल असेसमेंट के आधार पर जारी किया जाएगा। जबकि बारहवीं की परीक्षा पर अभी कोई निर्णय नहीं हो सका है।

बोर्ड की परीक्षा पर निर्णय से पहले 2021 के छात्रों के अंकपत्र,प्रमाण पत्र एवं माइग्रेशन प्रमाण पत्र के साथ दूसरे प्रमाण पत्र डिजिटल लॉकर से उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ सीबीएसई 2004 से लेकर 2020 तक के दसवीं एवं बारहवीं के 12 करोड़ छात्रों के दसवीं, बारहवीं के पासिंग सर्टिफिकेट, माइग्रेशन एवं अंकपत्र डिजिटल प्रारूप में डिजिटल लॉकर में सुरक्षित हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img