- दमकल कर्मियों ने अग्निशमन वाहन से क्षेत्र में कई स्थानो को सैनिटाइज किया
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: कोरोना कर्फ्यू के दौरान नगर के सभी क्षेत्रों को नियमित रूप से सैनिटाइज करने का अभियान चलाया गया। दमकल कर्मियों ने अग्निशमन वाहन से क्षेत्र में कई स्थानो को सैनिटाइज किया।
शनिवार को दमकल स्टेशन प्रभारी केएस जादौन के नेतृत्व में दमकल कर्मियों की टीम ने दमकल वाहन से सैनिटाइजर का छिडुकाव किया। फायर स्टेशन नजीबाबाद कर्मियों द्वारा गांव रानीपुर गांव पूरनपुर, इंडेन गैस गोदाम, स्नेह पब्लिक स्कूल, एचएम एच हॉस्पिटल यूनिक हॉस्पिटल आदि को सैनिटाइजेशन कार्य किया गया। केएस जादौन ने बताया कि कोरोना करफ्यू के दौरान दिन के समय सभी प्रतिष्ठान बाजार की दुकाने बन्द रहती है उस समय सैनिटाइज किया जाता है।

