Sunday, April 19, 2026
- Advertisement -

मामूली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, 51400 के करीब सेंसेक्स

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 31.44 अंकों (0.06 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 51391.44 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13.70 अंक (0.09 फीसदी) की गिरावट के साथ 15422 के स्तर पर खुला। आज 1247 शेयरों में तेजी आई, 631 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 90 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

एचडीएफसी बैंक पर 10 करोड़ के जुर्माने के बाद शेयर में गिरावट

भारतीय रिजर्व बैंक ने वाहन ऋण पोर्टफोलियो में नियामकीय अनुपालन में खामियों के लिए एचडीएफसी बैंक पर 10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। एक भंडाफोड़ करने वाले (व्हिसलब्लोअर) की शिकायत की जांच के बाद यह जुर्माना लगाया गया है। शिकायत में बैंक के वाहन ऋण पोर्टफोलियो में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था। जुर्माना लगाने का आदेश 27 मई को जारी किया गया।

इसके बाद बैंक के शेयर में गिरावट देखी जा रही है। 1500 के स्तर पर खुले के बादयह सुबह 9.44 बजे 9.95 अंक नीचे 1493.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी दिन यह 1503.45 के स्तर पर बंद हुआ था।रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि उसने एचडीएफसी बैंक पर बैंकिंग नियमन कानून, 1949 के कुछ प्रावधानों के उल्लंघन के लिए 10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, आईटीसी, रिलायंस, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, डॉक्टर रेड्डी और टाइटन के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एल एंड टी, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, मारुति, ओएनजीसी, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, इंफोसिस, एनटीपीसी, बजाज ऑटो, सन फार्मा और एम एंड एम के शेयर लाल निशान पर खुले।

इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की चाल

विश्लेषकों के अनुसार, शेयर बाजार की दिशा इस सप्ताह रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा, पहली तिमाही के जीडीपी और पीएमआई जैसे वृहत आर्थिक आंकड़े, कोविड-19 को लेकर स्थिति और वैश्विक कारकों से तय होगी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) शुक्रवार को मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करेगा। इस पर निवेशकों की नजर होगी। इन सबके अलावा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव, ब्रेंट क्रूड के भाव तथा विदेशी संथागत निवेशकों के निवेश रुख भी बाजार को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बीते सप्ताह शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में इजाफा 

बीते सप्ताह देश की सबसे मूल्यवान 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में संयुक्त रूप से 1,39,566.52 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इसमें सर्वाधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और इंफोसिस रहे। बीते शुक्रवार को समाप्त सप्ताह के दौरान केवल दो कंपनियों, हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में गिरावट देखी गई।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9.03 बजे सेंसेक्स 144.70 अंक (0.28 फीसदी) ऊपर 51567.58 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 50 अंक (0.32 फीसदी) ऊपर 15485.70 पर था।

पिछले कारोबारी दिन तेजी के साथ खुला था बाजार

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 291.44 अंकों (0.57 फीसदी) की तेजी के साथ 51406.66 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 99.10 अंक (0.65 फीसदी) की तेजी के साथ 15437.00 के स्तर पर खुला था।

शुक्रवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 

शुक्रवार को सेंसेक्स 307.66 अंक यानी 0.60 फीसदी ऊपर 51,422.88 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 97.80 अंक यानी 0.64 फीसदी की तेजी के साथ 15,435.65 के स्तर पर बंद हुआ था। यह निफ्टी के बंद होने का उच्चतम स्तर है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

sadhvi sail: कौन हैं साध्वी सैल? 7 भाषाओं में पारंगत और मिस इंडिया 2026 की विजेता

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Delhi News: आरके आश्रम मार्ग स्टेशन से जुड़ेगा दिल्ली का मेट्रो नेटवर्क, सफर अब 88 किलोमीटर तक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार...
spot_imgspot_img