Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

पुलिस के जवान किसी असामाजिक तत्व के बहकावे में ना आए: आईजी संजय गुंज्याल

  • आईजी गुंज्याल बोले डीजीपी अशोक कुमार इस संबंध में बेहद संवेदनशील
  • मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड पुलिस की लगातार कर रहे हैं प्रशंसा
  • किसी को भी उत्तराखंड पुलिस पर टिप्पणी करने का मौका ना दें

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल हेड कांस्टेबल व अन्य जवान वेतन विसंगति को लेकर चल रहे मामले में आईजी संजय गुंज्याल ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो के माध्यम से उत्तराखंड पुलिस के जवानों अपील की है कि वह किसी असामाजिक तत्व के बहकावे में ना आए और कोई भी ऐसा कार्य ना करें जिससे उत्तराखंड पुलिस पर किसी को टिप्पणी करने का मौका मिले। उन्होंने यहां कहा कि डीजीपी अशोक कुमार द्वारा इस संबंध में सरकार से लगातार वार्ता की जा रही है।

आईजी संजय गुंज्याल द्वारा जारी किए गए वीडियो में उत्तराखंड पुलिस के कॉन्स्टेबल, हेड कांस्टेबल और अन्य जवानों से अपील की गई है।

जिसमें कहा गया है कि जो जवान अपनी सर्विस के 20 साल पूर्ण कर चुके हैं तथा जिन को पूर्व में 4600 ग्रेड पे मिलता था उनमें वर्तमान फाइनेंस व्यवस्था के कारण कुछ असमंजस और आशंका की स्थिति है।

उन्होंने उत्तराखंड पुलिस के जवानों को कहा कि कुछ शरारती तत्व उत्तराखंड पुलिस के जवानों की इस मनोस्थिति का फायदा उठा सकते हैं, हमें उन्हें सफल नहीं होने देना है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अशोक कुमार इस संबंध में बेहद ही संवेदनशील है तथा उनके द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वे मामले के निराकरण के लिए दृढ़ संकल्प हैं।

तो वहीं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड पुलिस द्वारा कोरोना काल में बढ़-चढ़कर किए गए कार्य की लगातार प्रशंसा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनका सभी जवानों से आग्रह है कि वे संयम बरतें। उन्होंने कहा कि एक वर्दीधारी जवान से जो अपेक्षाएं की जाती हैं उसका पालन करें।

किसी के बहकावे में ना आएं तथा किसी को भी उत्तराखंड पुलिस पर टिप्पणी करने का मौका ना दें। उन्होंने एक बार फिर कहा कि जवानों के वेतन विसंगति को लेकर लगातार उच्च स्तरीय प्रयास किए जा रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img