- अस्पताल में वैक्सीनेशन सेंटर का भी किया निरीक्षण
जनवाणी संवाददाता |
नगीना: भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि, वेक्सीनेशन अ•िायान के जिला संयोजक व जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई व पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजित अग्रवाल ने सामुहिक रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना पर कोविड वेक्सीनेशन की हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। हेल्प उद्धघाटन के साथ टीम ने अस्पताल वेक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण भी किया।
वेक्सीनेशन अभियान के जिला संयोजक प्रमोद चौहान ने वेक्सिनेशन प्रभारी अमित खेड़ा से वेक्सीनेशन से सम्बंधित सभी जानकारी ली। उन्होंने अमित खेड़ा को सेंटर पर वेक्सीनेशन के लिए आये लोगो से स्टाफ द्वारा ठीक आचरण करने के लिए कहा। साथ ही उनके बैठने व पानी पीने की उचित व्यवस्था करने के लिए कहा तथा लोगों से वेक्सीन लगवाने की अपील की।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी केंद्रों पर वेक्सीन बिल्कुल नि:शुल्क लग रही है। पार्टी की ओर से अधिकतर वेक्सीनेशन सेंटर पर हेल्प डेस्क लगाए जा रहे है इन हेल्प डेस्को का उद्देश्य वेक्सीनेशन की जानकारी देना व जो लोग रजिस्ट्रेशन नही कर पा रहे है, उनकी रजिस्ट्रेशन में मदद करना और ज्यादा भीड़ आ जाने पर व्यवस्था बनाने में मदद करना है।
इस अवसर पर भाजपा नगीना टीम की ओर से सीएचसी पर फल वितरण भी किया गया । इस अवसर पर हेल्प डेस्क प्रभारी व नगर महामंत्री विशाल अग्रवाल, नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, अरुण शर्मा, अजीत अग्रवाल, मनोज टन्डन, अभिषेक अग्रवाल, धर्मेंद्र राठी, डॉ भुपेश चौहान, गर्वित चौधरी, शिवशंकर सक्सेना, आशु विश्नोई आदि मौजूद रहे।

