Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

कोरोना में माता-पिता को खो चुके छात्र-छात्राओं की आर्थिक मदद

  • आदर्श जाट महासभा ने शुरु किया निशुल्क शिक्षा व मदद का अभियान

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: कोरोना काल में जिन छात्र-छात्राओं ने अपने अभिभावकों को खो दिया है।आदर्श जाट महासभा उन छात्र-छात्राओं को निशुल्क शिक्षा तथा आर्थिक सहायता प्रदान करेगी लसमाज के गरीब तबके के विकास के लिए कार्य किया जाएगाl आदर्श जाट महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया l

बुधवार को को हुई वर्चुअल बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जय किशन भारी एडवोकेट ने कहा कि आदर्श जाट महासभा जाट समाज के गरीब छात्र छात्राओं को निशुल्क शिक्षा देगी। निर्बल तबके के बच्चों को प्रतिवर्ष वजीफा देगी l समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करेगी l कोरोना काल में समाज के जिन छात्र-छात्राओं ने अपने अभिभावकों को खो दिया है। उनको आदर्श जाट महासभा निशुल्क नर्सरी से स्नातक की शिक्षा का खर्चा वहन करेगी।

इस मौके पर आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संजीव आर्य ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली एनसीआर के जाट बिरादरी के जिन छात्र-छात्राओं ने कोरोना काल में अपने अभिभावकों को खो दिया है l उनके बड़ोत स्थित स्कूल में नर्सरी से स्नातक तक निशुल्क शिक्षा मिलेगी। राजस्थान के गरीब परिवार के लिए आदर्श जाट महासभा ने 111000 रूपये का संयुक्त रूप से अंशदान दिया l

इस मौके पर राष्ट्रीय संरक्षक युगांडा अफ्रीका से डॉ. सौदान सिंह तरार ने संचालन किया। वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जय किशन भारी ने की l राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजस्थान प्रदेश के अध्यक्ष भेरु रामनगर, उत्तराखंड प्रदेश के अध्यक्ष गोपाल सिंह, धीरज चौधरी गुजरात प्रदेश के अध्यक्ष, लक्ष्मण भाई जाट, बिहार प्रदेश के अध्यक्ष गोविंद भाई जाट, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष दिनेश चौधरी, हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष राजेश दहिया, रामनारायण चौधरी ने भाग लिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img