Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

कोविड टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन के साथ शेड्यूल भी होना जरूरी

  • बिना शेड्यूल वाले लाभार्थियों को कोविड टीकाकरण सेंटर से वापस लिया

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: नगर के दिगंबर जैन कालेज में बनाए गए कोविड टीकाकरण सेंटर पर दूसरे दिन भी टीकाकरण कराने के लिए लंबी लाइन लगी। लोगों में फिर से वही उत्साह देखने को मिला। वही रजिस्ट्रेशन के साथ शेड्यूल भी होना जरूरी है। जिनके पास शेड्यूल नहीं था, उन्हें सेंटर से वापस किया गया।

नगर के दिगंबर जैन कालेज में 18 प्लस आयु वर्ग के लिए करोना वैक्सीनेशन शिविर के दूसरे दिवस बुधवार को दिगंबर जैन महाविद्यालय के आदर्श रोवर क्रू के रोवर लीडर डॉ महेश कुमार मुछाल के निर्देशन में वैक्सीनेशन के लिए आए रोवर युवाओं एवं युवतियों ने वैक्सीनेशन करा लिया।

उनको सेल्फी झोन पर ले जाकर सेल्फी खिंचवा कर दूसरों को प्रेरित किया। साथ ही जिनका वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ था। उनका वही काउंटर लगाकर रजिस्ट्रेशन भी करवाने में सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर भारत स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त एवं प्राचार्य डॉ वीरेंद्र सिंह ने सभी रोवर को प्रेरित किया कि इस कार्य में वे अपने आसपास के युवाओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें और स्वयं भी टीका लगवाये।

वैक्सीनेशन कराने के लिए दूसरे दिन भी काफी संख्या में लोगों की लाइन लगी और काफी उत्साह झलक रहा था। वैक्सीनेशन उन्हें किया जा रहा है, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया हुआ है। लेकिन रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ शेड्यूल भी होना जरूरी है। जिसके पास शेड्यूल नहीं है, उन्हें बिना टीका लगाए वापस कर दिया गया। शिविर में रोवर रवि कुमार, आशीष शर्मा, विकास, प्रवेज आलम, बिट्टू, रुपक तोमर आदि का सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img