- जिला मुख्यालय पर भाजपाईयों ने प्रदर्शनी चौक, जजी चौक से जिला अस्पताल तक की सफाई।
- जिला मीडिया प्रभारी दीपक कुमार मोनू की देखरेख में हुआ कार्यक्रम
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मिकी के नेतृत्व में प्रदर्शनी मैदान पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी मैदान से जजी चौक व जिला अस्पताल तक सफाई कार्य किया।
भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे है। जिलेभर में बुधवार को 70 अलग-अलग स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सेनेटाइजर व फॉगिंग भी की। जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने कहा कि सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। प्रधानमंत्री भी देश की सेवा कर अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभा रहे है।
कार्यक्रम में जिला मिडिया प्रभारी दीपक गर्ग मोनू, जिला पचांयत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री विनय राणा, हरजेन्द्र कौर, पूनम गोयल, डा.बीरबल, डा.नवनीत गर्ग, संजीव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, राममोहन अग्रवाल, दीक्षान्त अग्रवाल, दुष्यन्त सिंह, संदीप शर्मा, शेखर चौधरी, सतीश राजपूत, सरदार कूडे सिंह, प्रगति उपाध्याय, राजेन्द्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख विनय, सुनील राजपूत, जिलामंत्री मायापाल, मानव सचदेवा, मनदीप, विशाल शर्मा, राधेश्याम, दीपक अरोड़ा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

