Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

निगम अधिकारियों ने की सभी 70 वार्डों की निगरानी समितियों की बैठकें

  • गलब्स, सैनेटाइजर व मास्क किये गए वितरित
  • समितियों ने जिम्मेदारी के साथ किया मेडिकल किट का वितरण

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: महानगर के वार्ड 55 व वार्ड 69 में निगरानी समितियों की सोमवार को आयोजित बैठकों के साथ सभी 70 वार्डो की निगरानी समितियों की बैठकें संपन्न हो गयी है। नगर निगम द्वारा गत 11 मई से बैठकों के जरिये उन्हें सचेत और सक्रिय रखा गया और जनजागरुकता के साथ साथ उनके सहयोग से कोरोना पॉजेटिव लोगों से सीधे संवाद भी किया गया। समिति सदस्यों को आज की बैठकों में भी मास्क, गलब्स, सैनेटाइजर आदि का वितरण किया गया।

नगरायुक्त के निर्देश पर कोरोना को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों व प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बी एस नेगी व उनकी टीम द्वारा हर रोज अनेक वार्डो में निगरानी समितियों से बैठक कर उन्हें सक्रिय रखा गया और उनके सहयोग से कोरोना पाजेटिव लोगों से सीधे बातचीत कर उनके स्वास्थय तथा उन्हें भोजन व मेडिकल किट उपलब्ध होने की जानकारी भी ली गयी। निगरानी समितियों से संपर्क और बैठकों के आखरी दौर में सोमवार को वार्ड 55 व 69 में निगरानी समितियों की बैठक की गयी। बैठकों की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष पार्षदों द्वारा की गयी।

वार्ड 55 में पार्षद संजय गर्ग, सुपरवाइजर कैलाश, आंगनवाड़ी कार्यकत्री रंजीता, आशा कार्यकत्री सुनीता गिल व सिविल डिफेंस के दर्शन लाल तथा वार्ड 69 में पार्षद आमिर के अलावा आंगनवाडी कार्यकत्री शमीम, आशा कार्यकत्री तलब शबनम और सिविल डिफेंस के शाहिद प्रवेज आदि मौजूद रहे। कर्नल नेगी ने इसके अतिरिक्त वार्ड 17 व 28 की निगरानी समितियों के सदस्यों से भी मुलाकात कर सैनेटाइजेशन, सफाई आदि की जानकारी ली। सभी निगरानी समितियों ने निगम द्वारा की जा रही सफाई व सैनेटाइजेशन की सराहना की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img