Home Sports News युका सासो ने जीता अमेरिकी महिला ओपन का खिताब

युका सासो ने जीता अमेरिकी महिला ओपन का खिताब

0
युका सासो ने जीता अमेरिकी महिला ओपन का खिताब
San Francisco: Yuka Saso, of the Philippines, celebrates her victory after the final round of the U.S. Women's Open golf tournament at The Olympic Club, Sunday, June 6, 2021, in San Francisco. Saso defeated Nasa Hataoka, of Japan, in a three-hole playoff.AP/PTI Photo(AP06_07_2021_000002B)

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: युका सासो प्लेआॅफ में नासा हाताओका को हराकर अमेरिकी महिला गोल्फ ओपन का खिताब जीतने वाली दूसरी किशोरी बन गई। सासो ने अंतिम दौर के शुरू में लगातार दो बोगी की लेकिन इसके बाद वापसी करने में सफल रही और मुकाबले को प्लेआॅफ तक ले गई।

प्लेआॅफ के नौवें होल में उन्होंने 10 फुट से बर्डी बनाई और किसी शीर्ष गोल्फ प्रतियोगिता को जीतने वाली फिलीपीन्स की पहली खिलाड़ी बनी। सासो ने 19 साल, 11 महीने और 17 दिन में यह खिताब जीता और इस तरह से 2008 की विजेता इन्बी पार्क की बराबरी की।

खिताब की प्रबल दावेदार लेक्सी थॉम्पसन ने आठवें होल के बाद पांच शॉट की बढ़त बना रखी थी लेकिन अंतिम सात में से पांच होल में उन्होंने बोगी की और आखिर में एक शॉट से पिछड़ गयी तथा प्लेआॅफ में भी जगह नहीं बना पाई।