Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

ओली रॉबिन्सन अपमानजनक ट्वीट के लिए निलंबित

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन को 2012—13 में किए गए भेदभावपूर्ण ट्वीट की जांच लंबित रहने तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से निलंबित कर दिया गया है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा कि रॉबिन्सन न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

रॉबिन्सन ने लार्ड्स में खेले गए सीरीज के पहले मैच में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने मैच में सात विकेट लिए तथा इंग्लैंड की पहली पारी में 42 रन बनाए। रॉबिन्सन ने ये ट्वीट तब किए थे जब वह 18 और 19 साल के थे। ये ट्वीट नस्लवादी और लिंगभेद से जुड़े थे।

मैच के पहले दिन इन ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा होती रही जिसके बाद रॉबिन्सन ने माफी मांगी थी। ईसीबी ने ससेक्स के इस गेंदबाज के बारे में कहा कि रॉबिन्सन तुंरत ही इंग्लैंड की टीम को छोड़कर अपनी काउंटी में वापसी करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img