Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

बाबा हरिकिशन मलिक ने हमेशा किसानों के हित में किए कार्य: स्वतंत्र देव

  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने लिसाढ़ में स्व. बाबा हरिकिशन को दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गांव लिसाढ़ पहुंच कर गठवाला खाप के चौधरी स्व. बाबा हरिकिशन मलिक को श्रद्धाजंलि अर्पित की।

मंगलवार की शाम भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गांव लिसाढ़ पहुंचे उन्होंने गठवाला पूर्व चौधरी बाबा हरिकिशन मलिक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने बाबा के ज्येष्ठ पुत्र एवं गठवाला खाप के नये चौधरी राजेंद्र मलिक से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

इस दौरान भजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा कि बाबा हरिश्किान मलिक ने हमेशा खाप और समाज के लिए कार्य किया है। वे हमेशा सामाजिक बुराईयों कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा आदि के खिलाफ थे। साथ ही, समाज को साथ लेकर चलते थे। उन्होंने किसानों के हितों के लिए खाप के माध्यम से अनेक आंदोलन कर किसानों को उनका हक दिलाया।

इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरबीर मलिक आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img