Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

विधायक के प्रयास से दो मार्गो पर निर्माण कार्य शुरू किया गया

  • दाहा-मिलाना व दोघट-टीकरी मार्ग पर शुरू किया गया कार्य, लोगों में खुशी

जनवाणी संवाददाता |

दाहा: छपरौली विधान सभा से विधायक सहेद्र सिंह रमाला के प्रयास से दाहा – मिलाना मार्ग व कस्बा दोघट से टीकरी मार्ग पर कार्य शुरू किया गया। जिससे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।

दाहा से मिलाना गांव तक जाने वाले रास्ते पर गढ़ी कागंरान, नंगला कनवाडा, बोपुरा, तमेलागढी, फोलादनगर, पट्टी बंजारान व खपराना गांव में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विधायक सहेद्र सिंह रमाला से बनवाने की मांग की थी, जिस पर कार्य शुरू हो गया। वहीं पर कस्बा दोघट से टीकरी जाने वाला मार्ग जर्जर हाल में था।

जिस पर आने-जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। दोनों मार्गो पर कार्य शुरू होने से ग्रामीणों ने विधायक की सराहना की। बताया कि कार्य शुरू हो गया है। तेजी के साथ काम किया जाएगा और बहुत जल्द मार्ग बनरकर तैयार हो जांएगे, जिससे लोगों को सुविधा मिलेगी। इस मौके पर यशवीर सिंह, सुरेश पाल, हरबीर सिंह, इलियाश,नूरदीन हरपाल सिंह, अमरपाल, सुबेसिहं, ब्रह्म सिंह, महावीर सिंह, तेजपाल, रणधीरसिह, जगदीश, नाहर सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img