Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए और तेज हुई जोर आजमाइश

  • भाजपा ने अभी तक भी घोषित नहीं किया है प्रत्याशी

मुख्य संवाददाता |

सहारनपुर: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए लगभग सभी प्रमुख दलों में खींचतान तेज कर दी गई है। हालांकि, अभी चुनाव तिथि घोषित नहीं हुई है। लेकिन, राजनीतिक दलों में जोड़-गांठ शुरू हो चुकी है। कांग्रेस नेता इमरान मसूद के उस दावे को आजाद समाज पार्टी ने खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने आसपा के साथ आने की बात कही थी। उधर, बसपा में भी अंदरखाने कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस दल के करीब पांच छह वार्ड विजेता सपा के पाले में आ सकते हैं। इसमें एक पूर्व प्रमुख का भी नाम लिया जा रहा है। उधर, भाजपा ने अभी तक भी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

बता दें कि गैर भाजपाई दलों में कांग्रेस ने संयुक्त मोर्चा बनाने का दावा किया था। इस पार्टी के दिग्गज नेता इमरान मसूद ने कहा था कि आजाद समाज पार्टी भी उनके साथ है। लेकिन, आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने इसका खंडन कर दिया। बहरहाल, उखाड़-पछाड़ जारी है। सूत्रों का कहना है कि बसपा में भी अंदरखाने टूट चल रही है।

इस दल के आधा दर्जन वार्ड विजेता सपा के पाले में आ सके हैं। उधर, भाजपा के कारकुन किसी भी सूरत में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाना चाहते हैं। हालांकि, सहारनपुर में भाजपा प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं हो सकी है। सारा दारोमदार जातीय समीकरणों पर टिका है। माना जा रहा है कि यहां पर भाजपा किसी गुर्जर पर ही दांव लगाएगी। बता दें कि जनपद में कुल 49 वार्ड हैं।

पंचायत चुनाव में बहुजन समाज पार्टी का दबदबा रहा। बसपा के कुल 16 प्रत्याशी विजयी हुए हैं। दूसरे नंबर पर सत्तानशीं भाजपा रही। इसके 14 उम्मीदवारों की टोपी में पंख लगे हैं। इसी तरह कांग्रेस के आठ, समाजवादी पार्टी के 5, भाकियू का एक तथा आजाद समाज पार्टी के दो प्रत्याशियों ने चुनाव संग्राम में विजय हासिल की।

वहीं तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी विरोधियों को पटखनी देकर जीत का सेहरा अपने सिर बांधा है। अब जिपं अध्यक्ष की कुर्सी के लिए जोड़-तोड़ तेज कर दी गई है। जानकारों का कहना है कि अगर बसपा में टूट हुई तो इसका सीधा फायदा सपा को हो सकता है।

हालांकि, भाजपा के कर्ता-धर्ता भी समीकरण बिठाने में पूरी माथापच्ची कर रहे हैं लेकिन, अभी तक बात नहीं बन सकी है। क्योंकि भाजपा ने अभी अपना प्रत्याशी यहां पर घोषित नहीं किया है। गौतमबुद्ध नगर और बि जनौर में भाजपा ने जाट प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। माना जा रहा है कि सहारनपुर में गुर्जर प्रत्याशी पर ही दांव लगाया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img