Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

भाजपाइयों ने महानगर में चलाया स्वच्छता अभियान

  • स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक, रंगोली भी बनाई

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत महानगर में भाजपाइयों ने जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, मेयर संजीव वालिया, उपाध्यक्ष अनिल मित्तल, पूर्व महानगर मंत्री अमित वर्मा समेत कई और पदाधिकारियों ने 70 सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने वर्धमान कॉलोनी स्थित मोदी चौक से स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साफ-सफाई की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया और उनके इस प्रयास का व्यापक असर भी देखने को मिला है।

आज स्वच्छता का संदेश देने के लिए उनके जन्मदिन के अवसर पर पूरे शहर में 70 सार्वजनिक स्थलों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम संयोजक महापौर संजीव वालिया ने विनोद विहार से स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि
भाजपा द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान का उद्देश्य साफ सफाई करने के साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी है।

सभी लोग अपने-अपने क्षेत्रों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा ने आवास विकास,पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने लेबर कॉलोनी, पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी ने किशनपुरा, पूर्व विधायक रविन्द्र मोल्हू ने ओजपुरा, नवीन नगर व मुकेश चौधरी ने अनमोल विहार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चला कर सड़कों व पार्कों में साफ सफाई कराई गई।

इसके अतिरिक्त महानगर की अनेक मलिन बस्तियों व अन्य जगहों पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं द्वारा स्वच्छता अभियान चला कर साफ सफाई की। पूर्व महामंत्री अमित वर्मा, पार्षद आशुतोष सहगल, संजय कौशिक आदि ने छत्ता जम्मूदास,हलवाई हट्टा आदि में सफाई कराई।

महानगर में अनेक स्थानों पर कार्यक्रम सहसंयोजक अनिल मित्तल व संदीप रावत, उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर, नीरज गुप्ता, प्रवीण छाबड़ा, विक्रम शर्मा, दुष्यंत यादव, पुनीत त्यागी, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, अरुण लोधी, अमित चौधरी, डॉ नीलू राणा, दीपक रहेजा, मनीष साहनी, बबिता सैनी, रेखा रोहिला, ललित कटारिया सहित अनेक भाजपा नेताओं व कार्यकतार्ओं ने स्वच्छता अभियान चलाया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img