- शासन के निर्देश पर किया वितरण
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: विकास खंड की ग्राम पंचायत मथुरापुर मोर में आशा कार्यकत्री ने ग्राम प्रधान व लेखपाल की उपस्थिति में गर्भवती महिलाओं व तीन वर्ष तक के शिशुओं के लिए पोषाहार वितरित किया।
विकास खंड की ग्राम पंचायत मथुरापुर मोर में शासन की नीति के अनुसार गर्भवती महिलाओं को पोषाहार का वितरण किया गया। इसके अलावा आशा कार्यकत्रियों ने तीन वर्ष तक के शिशुओं के लिए भी उनके अभिभावको को पोषाहार वितरित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान खुशनूद अहमद तथा लेखपाल मुकेश कुमार व ग्रामीण मौजूद रहे।

