- देवबंद में होती थी छपाई, पुलिस कर रही है पूछताछ
जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: मंडी कोतवाली पुलिस ने नकली नोटों को बाजार में चलाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 3.86 लाख रुपये की नकली करेंसी बरामद हुई है। पुलिस द्वारा बरामद सभी नोट 500 रुपये के हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि यह नकली नोट देवबंद में बनते हैं।


