- दोनों भाईयों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था
जनवाणी संवाददाता |
दाहा: दोघट थाना क्षेत्र के कस्बा टीकरी में अपनी मां की जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों भाई नरेश व देवकल्याण के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। गत रात्रि दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देवकल्याण ने मकान की दूसरी मंजिल पर बिस्तर पर लेटे हुए नरेश को दो गोली मारी।
जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। आरोपी ने घटना को अंजाम देकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। मृतक के भाई महेश ने थाने पर भाई देवकल्याण को नामजद करते हुए तहरीर दी है।


