जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: बडौत थाना क्षेत्र के लौहड्डा गांव में एक महिला ने ससुरालियों से विवाद के चलते आत्महत्या कर ली। रात्रि में परिवार के लोग सोए थे। महिला किस समय रात्रि में उठकर अंदर कमरे में गई। वहां उसने फांसी का फंदा बनाकर अपने गले मेंडाल लिया। वह उससे झूल गई।
इस घटना का पता उसके ससुरालियों को सुबह उसे खोजने पर लगा। वह उसे खोजते कमरे में गए तो कमरे में महिला का शव झूलता पाया। घटना की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। महिला के मायके वालों पहुंच गए थे।


