Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

परचून, दूध की दुकानों पर मिल रही शराब: अतुल प्रधान

जनवाणी संवाददाता |

जानी खुर्द: मीरपुर जखेड़ा में जहरीली शराब से मारे गए लोगों को न्याय दिलाने के लिए आहुत की गयी सपा की महापंचायत में सपा के वरिष्ठ नेता अतुल प्रधान ने कहा कि जनता को धोखा देकर बनी सरकार में दूध व परचून की दुकानों पर भाजपा जहरीली शराब बिकवा रही है।

भाजपा के विधायक प्रशासन से मिलकर पुलिस और आबकारी को बचाने का काम कर रहे हैं, ऐसा किसी सूरत में होने नहीं दिया जायेगा।

डूंगर, मीरपुर जखेड़ा व बागपत के चमरावल में जहरीली शराब से हुई मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा? तीन परिवारों में एक परिवार पर घर नहीं, एक परिवार का भाई व पिता की मौत हो चुकी हैं, एक परिवार बहुत गरीब है, इन परिवारों का पालन पोषण कैसे होगा?

अगर सरकार ने पीड़ित परिवार को 10-10 लाख का मुआवजा नहीं दिया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो सपा लम्बा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।

मीरपुर जखेड़ा में गत नौ सितंबर को जहरीली शराब पीने से जगपाल कश्यप पुत्र वीर सिंह, अमित पुत्र भूलेराम व पवन पुत्र नरपत की मौत हो गयी थी।

घटना में जिला प्रशासन ने आबकारी व थाना पुलिस को बचाते हुए पीड़ितों का मुकदमा दर्ज तक नहीं किया था। जिला प्रशासन व आबकारी ने गांव में हुई मौत को जहरीली शराब से होने को सिरे से खारिज कर दिया।

जिस पर सपा नेता अतुल प्रधान ने शुक्रवार को गांव पहुंचे तो पीड़ित परिवार ने अपना दु:ख सपा नेताओं के सामने रखा। सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बधाया और पीड़ित परिवार को 10-10 लाख की आर्थिक मदद, परिवार के एक सदस्य को नौकरी व दोषियों पुलिस, आबकारी व शराब माफियाओं के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने को तीन दिन का समय प्रशासन को दिया न होने पर बुधवार को गांव में महापंचायत करने की घोषणा की।

पूर्व में महापंचायत की घोषणा के तहत सपा नेता अतुल प्रधान, बागपत से बिल्लू प्रधान, मुजफ्फरनगर से प्रमोद त्यागी, सहारनपुर, गाजियाबाद, हापुड़ आदि स्थानों से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ महापंचायत में शरीक होने के लिए पहुंचे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य शफीक अहमद, विपिन मनोठिया, जयराज चपराणा गौरव जैन आदि मौजूद रहे।

आर्थिक मदद के लिए कमिश्नर, डीएम को सपा सौंपेगा ज्ञापन

सपा नेता अतुल प्रधान ने महापंचायत के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि गुरुवार को सपा का एक प्रतिनिधिमंडल सपा कार्यालय से पैदल चलकर कमिश्नर अनीता मेश्राम व डीएम के. बालाजी को एक ज्ञापन देगी।

कांग्रेसियों ने दी मृतकों को श्रद्धांजलि

मीरपुर जखेड़ा में जहरीली शराब से मरे जगपाल, पवन व अमित की बुधवार को तेहरवीं थी। परिवारों को सांत्वना देने के लिए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, विजय चिकारा, दिनेश कुमार सहित कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित किये।

छावनी में तब्दील रहा मीरपुर जखेड़ा

मीरपुर जखेड़ा में नो सितम्बर को जहरीली शराब के सेवन से गांव के ही जगपाल, पवन व अमित यादव की मौत हो गयी थी। पुलिस व जिला प्रशासन ने शराब से मौत होने को सिरे से खारिज कर दिया था।

जिसको लेकर सपा की महापंचायत की घोषणा की थी। जिसके चलते पुलिस व जिला प्रशासन ने मीरपुर जखेड़ा व डालूहेड़ा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी तैनात कर छावनी में तब्दील कर दिया।

विरोध के बाद भी हुई पंचायत, सपा नेताओं को भाजपाइयों ने दिखाए काले झंडे

10 15

जानी क्षेत्र के मीरपुर जखेड़ा गांव में बीते बुधवार को जहरीली शराब से तीन ग्रामीणों की मौत हो गई थी। इस पर सरकार के विरोध में सपा नेताओं द्वारा गांव में बुलाई गई महापंचायत के दौरान बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। रास्ते में भाजपाइयों ने काले झंडे दिखाकर नारेबाजी करते हुए सपाइयों का विरोध शुरू कर दिया।

जिसे लेकर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की नौबत आ गई। पुलिस ने जैसे-तैसे स्थिति को संभालते हुए सपा नेताओं को आगे रवाना किया।

गांव में हुई महापंचायत के दौरान सपा नेताओं ने पुलिस से लेकर भाजपा नेताओं तक पर जमकर निशाना साधा। मीरपुर जखेड़ा गांव में जहरीली शराब से पवन, जगपाल और अमित की मौत हो गई थी।

उसके बाद सपा नेता पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख का मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इसके चलते सपा नेताओं ने बुधवार को गांव में महापंचायत का ऐलान किया था।

जिसके चलते पुलिस ने देर रात ही आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग लगाते हुए क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया था। मगर, इसके बावजूद सपा नेता अतुल प्रधान सहित आसपास के जिलों के दर्जनों सपाई महापंचायत में शामिल होने के लिए गांव में पहुंचे।

रास्ते में डालूहेड़ा गांव में भाजपा नेता संचित गर्ग सहित कई भाजपाइयों ने सपा नेताओं को काले झंडे दिखाते हुए जमकर नारेबाजी की। इसके साथ सपा नेताओं पर मामले में ओछी राजनीति का आरोप लगाया। मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभालते हुए सपा नेताओं को आगे रवाना किया।

गांव में हुई पंचायत के दौरान सपा नेता आबकारी अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा नेताओं तक पर जमकर बरसे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में संबंधित आबकारी अधिकारी और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो सपा बड़ा आंदोलन चलाएगी।

उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट और जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय के घेराव का ऐलान किया है। इस महापंचायत में सपा के बागपत जिलाध्यक्ष, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, आदिल चौधरी सहित आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img