जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर नगर में अनेक स्थानों एसडी कॉलेज, कमला नेहरु वाटिका में वर्तमान कोरोना काल में पर्यावरण को शुद्ध करने व पार्टी के कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क कर पार्टी को मजबूत करने का प्रण किया गया।

पौधरोपण में बीबी गर्ग, पूर्व जिला मुख्य संगठक सेवादल से सतीश शर्मा, आकील राणा, पं. उमादत्त शर्मा, जयओम शर्मा, हर्ष कुमार,नीलम शर्मा, रईस अहमद, गौरव भूषण गर्ग व अभिनव मुदगल आदि शामिल रहे।

