Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

एसपी देहात अतुल कुमार ने तितावी थाने का किया औचक निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता

तितावी: एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को तितावी थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मालखाने के रजिस्टर उपलब्ध न होने पर मुंशी राजेन्द्र व रूपचंद को जमकर फटकार लगाते हुए पुलिसिंग का पाठ पढ़ाया।

उन्होंने दोनों मुंशिया को आठ दिन का समय देते हुए मालखाने का एसडीएम की देखरेख में ताला खुलवाने की बात कहते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जसोई चैकी इंचार्ज रोहिताश कुमार से इंसास राइफल खुलवाकर देखी।  उन्होंने दस्तावेजों के रखरखाव व सफाई व्यवस्था के अलावा लंबित विवेचना की प्रगति को परखा। एसपी देहात के थाना पहुंचते ही कर्मियों में हड़कंप मच रहा।

एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने हिस्ट्रीशीटर, टाॅप-10 की सूची के बोर्डों को बारीकी से देखा। इसके बाद उन्होंने टायलेट आदि की साफ सफाई को देखा जहां पर गंदगी होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।उन्होंने सीसीटीएनएस रूम पहुंचे। वहां दस्तावेजों के रख-रखाव देखते हुए लंबित विवेचनाओं की जानकारी ली। एसपी ने  थाना परिसर में घूम कर सफाई व्यवस्था का आकलन किया।

एसपी ने कहा कि जो भी विवेचनाएं लंबित हैं, उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने तितावी थाना प्रभारी राधेश्याम यादव को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान लालूखेडी चैकी इंचार्ज जितेन्द्र सिंह, बघरा चैकी इंचार्ज वीरेन्द्र कसाना, जसोई चैकी इंचार्ज रोहिताश, दरोगा तारीक वसीम, मोहित कुमार, सचिन कुमार सहित थाने का स्टाफ मौजूद रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img