Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

राशन देने पर डीलर के साथ हाथापाई, दो का चालान

जनवाणी संवाददाता |

अमीनगर सराय: थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के गांव गौसपुर में मंगलवार को राशन वितरण को लेकर उपभोक्ताओं की राशन डीलर के साथ जमकर गाली गलौच हाथापाई हुई। इस दौरान लोगों ने किसी प्रकार मामला शांत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दो आरोपियों का शांति भंग की धाराओं में चालान किया है।

गांव गौसपुर में मंगलवार को सुबह शहिमा राशन वितरण केंद्र पर उपभोक्ताओं को राशन वितरण किया जा रहा था। इस दौरान वहां पर उपभोक्ता रियाज व शब्बीर राशन लेने पहुंचे। राशन डीलर ने कहा कि अधिकारियों के निर्देशानुसार केवल उन्हें ही राशन दिया जाएगा, जिनको कोरोना के टीेके लग चुके हैं। इस बात को लेकर राशन डीलर व उपभोक्ताओं के बीच गर्मागर्मी हो गई।

उपभोक्ताओं ने डीलर से आदेश की प्रति मांगी और आदेश की प्रति न दिखाने पर उपभोक्तओं व राशन डीलर के बीच राशन न देने को लेकर हाथापाई हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मामला शांत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस दो उपभोक्ताओं रियाज व शब्बीर का शांति भंग की धाराओं में चालान किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img