Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

तालाब सफाई को लेकर ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन

  • नयागांव हमीदाबाद के ग्रामीण तहसील में पहुंचे, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: नयागांव हमीदाबाद के ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील में पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर तालाब की सफाई कराने व पानी निकासी कराने की मांग की, ताकि गांव में बीमारी को फैलने से रोका जा सकें।

नयागांव हमीदाबाद में तालाब की सफाई न होने से वहां मार्गों पर पानी भरा हुआ है। इसके विरोध में ग्रामीण तहसील में पहुंचे। बताया कि वह कई बार तालाब की सफाई के लिए शिकायत कर चुके है, लेकिन आज तक ध्यान नहीं दिया गया है। इसके कारण तालाब का गंदा पानी उनके घरों में पहुंच रहा है और उनको आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

गांव में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा होने के कारण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने तहसीलदार प्रसून कश्यप को ज्ञापन सौंपकर सफाई कराने व गंदगी का निस्तारण कराने की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर मोजी, लक्ष्मण, आदेश कश्यप, कृष्णपाल, राजेन्द्र, प्रियंका, कांता, गीता, सरला आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

World News: पावर प्लांट पर निशाना, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, समयसीमा सिर्फ 48 घंटे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...
spot_imgspot_img