Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

सत्यम कालोनी में पेयजल समस्या को लेकर प्रदर्शन

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: कस्बे की सत्यम कालोनी में तेज गर्मी में भी पेयजल की समस्या बनी हुई है। सत्यम कालोनी में टीचर कालोनी स्थित ट्यूबबवेल से पानी की सप्लाई की जाती है। लेकिन ट्यूबवेल की क्षमता कम होने के कारण सत्यम कालोनी के घरो में पानी की सप्लाई सही नहीं हो पाती।

जिसके चलते सत्यम कालोनी के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले शनिवार को नगर पालिका के कार्यालय अधीक्षक राकेश कुमार को शिकायती पत्र देते हुए पेयजल की समस्या का समाधान कराने की मांग की थी लेकिन समस्या काकोई समाधान नहीं हुआ तो रविवार को कालोनी की महिलाओं व पुरुषों ने हाथों में बाल्टियां लेकर प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर कमलेश, नीलम, रीना, शकुन्तला, मोबीन, अजय, सचिन, राहुल, राजपाल, ब्रजपाल आदि मौजूद रहे। उधर, इस मामले में नगर पालिका के जल विभाग के लिपिक इनाम बाबू ने बताया कि सत्यम कालोनी के लोग उनके पास आये थे। टीचर कालोनी के ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई की जाती है। कालोनी में नया ट्यूबवेल लगवाने के लिए पालिका चेयरमैन व एसडीएम को बताया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img