Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

विश्वकर्मा जयंती पर शुगर मिल में किया मशीनों का पूजन

  • धामपुर शुगर मिल में श्री विश्वकर्मा पूजन विधि विधान के साथ हुआ सम्मान

जनवाणी ब्यूरो |

धामपुर: धामपुर शुगर मिल के वर्कशॉप और केमिकल यूनिट में वैदिक मंत्रों के साथ श्री विश्वकर्मा जी का पूजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित मिल के श्रमिकों एवं कर्मचारियों ने श्री विश्वकर्मा जी की जयंती बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई।

गुरुवार को शुगर मिल परिसय में सभी पूजन कार्यक्रम पंडित ब्रजकिशोर तिवारी एवं रत्नेश तिवारी ने संयुक्त रूप से संपादित कराया। बतौर मुख्य यजमान ऑटोमेशन प्रबंधक आजाद सिंह व इलैक्ट्रोनिक प्रबंधक लवकुश चौहान मौजूद रहे। शुगर मिल के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना, हवन-यज्ञ, आरती एवं प्रसाद का वितरण कराया।

ज्ञात हो कि धामपुर शुगर मिल लिमिटेड में कर्मचारी सन 1933 से लगातार प्रत्येक वर्ष बड़ी धूमधाम से विश्वकर्मा जयंती को मनाते आ रहे हैं। भव्य आयोजन की व्यवस्था में शुगर मिल विश्वकर्मा कमेटी के पदाधिकारी राम सिंह, शेखर चंद्र, रामपाल सिंह, सतीश चंद्र द्विवेदी, धर्मेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, रणवीर सिंह, शमीम अहमद, उत्तम  सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।

26 9

शुगर मिल के उपाध्यक्ष एमआर खान ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्री विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उनकी यूनिट में प्रत्येक वर्ष विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। उन्होंने इस शानदार आयोजन के लिए कर्मचारियों को बधाई दी।

कार्यक्रम में चीनी मिल के उपाध्यक्ष एम आर खान, कारखाना महाप्रबंधक प्रशासन विजय गुप्ता, विकास अग्रवाल, विजय मोहन मिश्रा, राजीव तिवारी, पुनीत चौहान, सुदर्शन कुमार, सोमेंद्र पांडे, सुरेश सक्सेना, अनूप श्रीवास्तव, सुनील त्यागी, ओमप्रकाश सिंह, प्रीतम सिंह, नरदेव सिंह आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img