Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: चुनावी मोड में अखिलेश, लॉन्च किया थीम सॉन्ग

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल सक्रिय हो गये हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी ने चुनाव को लेकर थीम सॉन्ग का वीडियो लॉन्च किया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसे ट्वीटर पर साझा किया है। उन्होंने लिखा कि, सुख दु:ख में साथ निभाया है, सुख दु:ख में साथ निभाएंगे। बता दें कि, राज्य में विधानसभा चुनाव के लिये अब एक साल से भी कम का वक्त बचा है।

कैंपेन की शुरुआत

इस वीडियो में सपा ने कोरोना काल के दौरान लोगों को परेशान होते हुये दिखाया है। साथ ही यूपी की योगी सरकार की उस दौरान तमाम कमियां दिखाने की कोशिश की गई है। वहीं, वीडियो में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को लोगों की मदद करते दिखाया है। एक तरह से सपा इसके जरिये लोगों के बीच जाकर प्रदेश सरकार की कमी और अपनी सरकार बनाने के लिये जनता से अपील कर रही है।

यूपी पंचायत चुनाव में अच्छा प्रदर्शन

आपको बता दें, यूपी पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया था। इन चुनावों में बीजेपी को सपा ने खासी टक्कर दी थी। इन चुनावों के नतीजों के बाद ही भारतीय जनता पार्टी में संगठन के स्तर पर खलबली मच गई थी। वहीं, मौजूदा दौर में प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में ज्यादातर जगह बीजेपी और सपा में ही सीधी टक्कर है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img