Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

पूरी दुनिया में है नरेंद्र मोदी की स्वीकार्यता: ठाकुर सुशील चौहान

  • भाजपा हरिद्वार मंडल में धूमधाम से मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन 
  • हवन-पूजन कर की दीर्घायु की कामना

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: भारतीय जनता पार्टी मंडल हरिद्वार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के अवसर पर उनकी दीर्घायु और स्वस्थ होने की कामना को लेकर भीमगोड़ा बैराज स्थित माँ गंगा तट पर हवन कर उनके स्वस्थ रहने की कामना की गई। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और राज्य जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष ठाकुर सुशील चौहान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पूजा अर्चना और हवन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री ठाकुर सुशील चौहान ने कहा कि पीएम मोदी का 70वां जन्मदिन देश बहुत धूमधाम से मना रहा है। आज मोदी जी की स्वीकार्यता ना केवल भारत में है अपितु पूरी दुनिया में है।

इसका कारण है इन 6 वर्षों में मोदी जी का देश की जनता को दिया गया सुशासन है जो पूर्णतः भ्रष्टाचार रहित है।
भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा की इन 6 वर्षों में राम मंदिर, तीन तलाक, धारा 370 और सीएए जैसे अनेक ऐसे मुद्दे हैं जिनको सुलझा करके मोदी जी ने अपनी कार्य कुशलता और दूरगामी सोच का परिचय दिया है। आज देश मोदी जी द्वारा दिए गए निर्णयों पर गर्व महसूस कर रहा है।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास जैसे नारे के साथ मोदी जी समान भाव से देश में सरकार चला रहे हैं।

उनके सुशासन और उनकी नीतियों का ही परिणाम है कि भारत आज दुनिया में एक शक्तिशाली राष्ट्र बन कर उभरा है। पाकिस्तान और चीन जैसे देश भारत की सैन्य शक्ति और परमाणु शक्ति से घबराए हुए हैं।

हवन कार्यक्रम में मंडल महामंत्री तरुण नय्यर, बहादराबाद मंडल अध्यक्ष चंदन चौहान, दिनेश पांडेय, अजीत कुमार, चंद्रकांत पांडेय आ​दि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img